विधि :
मूंग व मोठ को अंकुरित कर मिक्सी में पीस कर डोसे जैसा घोल बना लें उसमें नमक व कालीमिर्च मिला लें।
अब तवे पर तेल लगाकर गोल फैला लें, आधा सिकने पर ऊपर कटी सब्जियां व पनीर
बुरक दें। चम्मच से हल्का दबा दें व पूरी तरह सेंक कर सॉस के साथ गर्म-गर्म
स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्द्धक मूंग-मोठ का चिला टोमॅटो सॉस अथवा हरी
चटनी के साथ सर्व करें।
Page 1 Page 2
स्वास्थ्यवर्द्धक मूंग-मोठ का चिला
सामग्री :
-
1 कप साबुत मूंग
-
1/2 कप मोठ
-
1 कप किसा हुआ पनीर
-
2 प्याज बारीक कटे
-
2 टमाटर
-
2 हरी मिर्च
-
हरा धनिया
-
स्वादानुसार कालीमिर्च व नमक।
- Page 1 Page 2
परांठे बनाएं:
आटे को पंच करके मसलें और 2 भागों में बांट
लें. स्टफिंग को भी 2 भागों में बांट लें. अब आटे के एक भाग को सूखे आटे
में लपेटकर पेडा़ बनाकर फिर चकले पर 4-5 इंच तक फैला लें और इसपर स्टफिंग
का एक भाग रख लें. इसके कोनों को मोड़ कर पोटली की तरह बना लें. और अच्छे
से बंद करके गोल आकार दे दें. अब दूसरे हिस्से को भी इसी तरह तैयार कर लें.
दोनों को सूखे आटे में लपेट लें और 10 मिनट के लिए इन्हें ढक कर रख दें
जिससे ये थोडा़ और फूल जाएंगे.
तवा गर्म करें. तैयार किए एक गोले को सूखे
मैदे में लपेटकर, चकले पर रखें और हाथ से दबाकर थोडा़ चपटा करते हुए
फ़ैलाएं ताकि सब्ज़ियां परांठे में चारों तरफ़ फ़ैल जाएं. फिर बेलन से आधा
सेमी. मोटा और 8-10 इंच के व्यास वाला परांठा हल्का-हल्का दबाते हुए बेल
लें.
अब गर्म तवे पर तेल लगा चारों तरफ़ फ़ैला
दें. अब परांठा तवे पर डालें और हल्की आंच पर सेक कर पलट दें. और फिर सिकी
हुई साईड पर थोडा़ सा तेल लगा कर फैला दें और इसे फिर से पलट कर दूसरी साईड
भी तेल लगा दें और पलट कर सेकें. परांठे को दोनो तरफ से गोल्डन ब्राउन
चित्ती आने तक धीमी आँच पर सेक कर तैयार कर लें.
स्पंजी और क्रिस्पी पिज़्ज़ा परांठा तैयार
है. इसे अपनी फेवरिट सास के साथ खाएं. मेहमानों को परोसें या बच्चों को
टिफिन में दें. पिज़्ज़ा परांठा सभी को बहुत पसंद आएगा.
ध्यान दें:
अगर आप आटे में ड्राई यीस्ट डाल रहे हैं तो
पहले उसे 2 चम्मच पानी में डाल कर चीनी डाल कर, 10 मिनट के लिए रख दें. और
फिर एक्टिव करके उसे आटे में डालें.
आप पीज़ा परांठा में अपनी पसंद की सब्ज़ियां डाल सकते हैं और इसे मैदे के जगह गेहूं के आटे से भी बना सकते हैं.
Page 1 Page 2 Page 3
-
हरा धनियां - 2- 3 टेबल स्पून
-
मोजेरिला चीज़ - 50 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ 3/4 कप)
-
काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
-
नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
-
अदरक - आधा इंच टुकड़ा का पेस्ट
-
हरी मिर्च - 1 छोटी सी, बीज हटा कर बारीक काटी हुई (यदी आपको पसंद है)
-
तेल या घी- 2-3 टेबल स्पून, पिज्जा परांठे पर लगाने के लिये
बनाने की विधि:
किसी बडे़ बर्तन में मैदा डालें. अब इसमें
नमक, चीनी, ड्राई एक्टिव यीस्ट और तेल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें और
गुनगुने पानी(3/4 कप) से नरम गूंथ लें. अब इसे 5-6 मिनट तक मसलकर चिकना
करें और तेल लगाकर 2 घंटे के लिए ढक कर रख दें. इससे आटा फूल कर डबल और नरम
हो जाएगा.
स्टफिंग बनाएं:
किसी बडे़ बर्तन में कटी बंद गोभी, शिमला
मिर्च, बेबी कार्न, हरा धनिया, मोज़ेरिला चीज़ (कद्दूकस किया हुआ) और बाकी
सारे मसाले डाल कर मिलाएं और इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें.
Page 1 Page 2 Page 3
Page 3
पिज़्ज़ा परांठा
पिज़्ज़ा के टेस्ट वाला, पनीर और सब्ज़ीयों
से भरा ये परांठा सबको बहुत पसंद आएगा. घर पर तैयार ये परांठा हेल्थ और
टेस्ट दोनों का अच्छा पैकेज है और बच्चों को बेहद पसंद आता है.
ज़रूरी सामग्री:
पिज़्ज़ा परांठे के आटे कि लिए:
-
मैदा - 2 कप
-
नमक - 1/2 छोटा चम्मच
-
तेल - 2 टेबल स्पून
-
चीनी - 1 छोटी चम्मच
-
ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
स्टफिंग के लिए:
-
बन्द गोभी - 1 कप, बारीक कटी हुई
-
शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
-
बेबी कार्न - 2-3 बारीक कटे हुये
Page 1 Page 2 Page 3
विधि :
सर्वप्रथम लौकी को छिलकर कद्दूकस कर लें। अब इसमें सभी मसाले व सिंघाड़े का आटा मिला लें।
एक कड़ाही में तेल गर्म करके छोटे-छोटे पकौड़े की तरह बनाकर तल लें। यह लौकी
के पकौड़े खाने में बड़े स्वादिष्ट लगेंगे। यह एक झटपट तैयार किया जाने
वाला फलाहारी व्यंजन है। इसे दही या हरी चटनी के साथ पेश करें।
Page 1 Page 2
फलाहारी स्वादिष्ट लौकी के पकौड़े
सामग्री :
-
लौकी (घीया) 250 ग्राम
-
सिंघाड़े का आटा 200 ग्राम
-
1 चम्मच अदरक व 1 चम्मच हरीमिर्च का पेस्ट
-
नमक
-
जीरा
-
मिर्च स्वादानुसार
-
हरा धनिया
-
तलने के लिए तेल।
- Page 1 Page 2